नई दिल्ली। थल सेनाध्यक्ष जनरल दलबीर सिंह सुहाग ने कहा है कि बीआरसी (बिहार रेजिमेंटल सेंटर) ने भारतीय सेना का नाम ऊंचा किया है। उसका इतिहास वीरता, बलिदान और गौरव से पूर्ण रहा है। बीआरसी की शूरता की समृद्ध परंपरा व साहस की सराहना करते हुए सेनाध्यक्ष ने कहा कि यह बहुत पुराने और बहादुर रेजिमेंट में एक रहा है। आज का दिन गौरवशाली है। आपका हौसला और मनोबल बहुत बुलंद है। यहां आकर गर्व महसूस हो रहा है। जनरल सुहाग शनिवार को यहां दानापुर छावनी के ड्रिल मैदान में बीआरसी के 75वें स्थापना दिवस पर आयोजित हीरक जयंती समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने परेड में रेजिमेंट की तीन नई बटालियन 18वीं, 19वीं व 20वीं को कलर प्रजेंटेशन परेड में ध्वज (निशान) प्रदान किया। इससे पहले उन्होंने तीनों बटालियन की परेड का निरीक्षण किया। थल सेनाध्यक्ष ने स्थापना के बाद से कम समय में तीनों नई बटालियनों के काम को सलाम किया और कहा कि इनको कलर (ध्वज) देते हुए वह खुद को भाग्यशाली महसूस कर रहे हैं। पूर्ण विश्वास है कि तीनों बटालियन हमेशा हर चुनौती और देश की उम्मीदों पर खरा उतरेंगीं, देश की सुरक्षा करेंगीं चाहे इसके लिए कोई भी कीमत चुकानी पड़े। ये रेजिमेंट का नाम और झंडा और ऊंचाई पर ले जाएंगी।
नई दिल्ली। उत्तर प्रेदश के पुखरायां में इंदौर से पटना जा रही इंदौर-राजेंद्रनगर एक्सप्रेस के 14 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। इस बड़े ट्रेन हादसे में अब तक 63 लोगों के मारे जाने की खबर है वहीं 150 से ज्या