नई दिल्ली। निश्चय यात्र के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को मधुबनी में थे। शहर के वाटसन हाई स्कूल में चेतना सभा में कहा कि वे नोटबंदी के हिमायती हैं। मेहनत-मजदूरी करने वाले, शिक्षक व दूसरी नौकरियों में लगे लोग काम करके पैसा लाते हैं और दो नंबरी बेनामी संपत्ति वाले बैठे-बैठे मजे ले रहे हैं। केंद्र सरकार बेनामी संपत्ति वालों पर भी हमला करे। इसके लिए और कदम उठाएं। लेकिन, नोट बदलने में लोगों को हो रही परेशानी भी दूर की जाए। अपनी यात्र का उद्देश्य बताते हुए सीएम ने कहा कि सात निश्चय महागठबंधन का साझा कार्यक्रम है। चुनाव से पहले इसको लेकर लोगों से वायदा किया था। इससे गांवों का विकास होगा। केंद्र स्मार्ट शहर बनाने में लगा है, हम गांवों को स्मार्ट बनाएंगे। मिथिलांचल के बिना यह सभंव नहीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि शराबबंदी का उन्होंने वादा किया था। सत्ता में आते ही इसे लागू किया। शराबबंदी के बाद से राज्य में अपराध कम हुए हैं और शांति का माहौल कायम हुआ है। लेकिन, अब भी कुछ लोग गलत करने में लगे हैं। इसके खिलाफ महिलाओं और हर वर्ग को जागरूक होना होगा। पुलिस प्रशासन भी इसमें मदद करे। कोई पुलिस अधिकारी कोताही करता है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई होगी। उन्होंने इसके लिए डीजीपी को भी आवश्यक कदम उठाने को कहा। केंद्र सरकार पर चुटकी लेते हुए कहा, वही वादा करते हैं, जिसे पूरा कर सकें। जुमलेबाजी में विश्वास नहीं रखते।
नई दिल्ली। उत्तर प्रेदश के पुखरायां में इंदौर से पटना जा रही इंदौर-राजेंद्रनगर एक्सप्रेस के 14 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। इस बड़े ट्रेन हादसे में अब तक 63 लोगों के मारे जाने की खबर है वहीं 150 से ज्या