नई दिल्ली। रोहित शेट्टी की फिल्म 'गोलमाल 4' लंबे समय से चर्चा में है। फिल्मी गलियारों में फिल्म की हीरोइन को लेकर कयास लगाए जा रहे थे। खबर है कि अब लीड एक्ट्रेस की पुष्टि कर दी गई है। इसके मुताबिक फिल्म में करीना कपूर की जगह अब परिणीति चोपड़ा नजर आएंगी।फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्विटर पर इस जानकारी को साझा किया है। उन्होंने लिखा 'यह अधिकृत रूप से घोषित किया जा चुकाहै। परिणीति चोपड़ा ही रोहित शेट्टी की फिल्म में नई गोलमाल गर्ल होंगी। यह फिल्म अगले साल 2017 में दीपावली पर रिलीज होगी।' इससे पहले 'गोलमाल 4' की हीरोइन को लेकर श्रद्धा कपूर, आलिया भट्ट यहां तक की दीपिका पादुकोण के नाम को लेकर भी अटकलें लगाई गई थी। मगर यह रोल परिणीति चोपड़ा को मिला है। यह चर्चा भी तेज है कि 'गोलमाल 4' में अजय देवगन के साथ संजय दत्त भी नजर आएंगे। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म सफल रही है। इसके अगले भाग का इंतजार फैन्स को लंबे समय से है। रोहित शेट्टी और अजय देवगन की जोड़ी ने इस फ्रेंचाइजी में अब तक तीन फिल्में दी है।
नई दिल्ली। उत्तर प्रेदश के पुखरायां में इंदौर से पटना जा रही इंदौर-राजेंद्रनगर एक्सप्रेस के 14 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। इस बड़े ट्रेन हादसे में अब तक 63 लोगों के मारे जाने की खबर है वहीं 150 से ज्या