नई दिल्ली। बॉलीवुड के सुपर हीरो रितिक रोशन का वक़्त वैसे ही ठीक नहीं चल रहा था की अब एक और मुसीबत उनके सर आ गिरी। एक तरफ जहाँ वो बॉलीवुड सेलिब्रिटीज से परेशान हैं वहीँ दूसरी तरफ एक आम लड़के ने कल उनकी नाक में दम कर दिया। ताज़ा ख़बरों के मुताबिक कल एक लड़के ने रितिक रोशन का फेसबुक अकाउंट हैक कर लिया था। आम लोग हो या खास, साइबर क्राइम के शिकार से कोई नहीं बच पता। बॉलीवुड हसीनाएं अक्सर साइबर क्राइम का शिकार होती हैं। इसको लेकर पुलिस हमेशा सतर्क रहती है लेकिन फिर भी कुछ लोग हैं जो अपनी आदत से मजबूर सेलेब्स को परेशान करने का मौका नहीं छोड़ते। ऐसे ही एक लड़के ने रितिक रोशन का फेसबुक अकाउंट हैक कर लिया था जिसकी जानकारी खुद रितिक ने फेसबुक पर शेयर की। रितिक ने फेसबुक पर लिखा कि ‘किसी लड़के ने उनका फेसबुक पेज हैक कर लिया था। हालांकि अब सब ठीक हो गया है’।
नई दिल्ली। उत्तर प्रेदश के पुखरायां में इंदौर से पटना जा रही इंदौर-राजेंद्रनगर एक्सप्रेस के 14 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। इस बड़े ट्रेन हादसे में अब तक 63 लोगों के मारे जाने की खबर है वहीं 150 से ज्या